RAMPUR. जौनपुर जिले की रामपुर विद्युत उपकेंद्र के देहुआं गांव में ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर लाखों रुपए की घोटाले का आरोप ग्राम प्रधान ने लगाते हुए विद्युत उपकेंद्र के अधीक्षण अभियंता से जांचकर कार्रवाई करने की मांग किया है। फिलहाल प्रधान के घोटाले के आरोप से विद्युत विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारी अपना गला बचाते फिर रहे हैं। मामला सस्पेंड तत्कालीन जेई अरविंद कुमार पटेल के समय का बताया जाता है।
देहुआं ग्राम प्रधान चंदन सिंह उर्फ करिया ने अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय को पत्र लिखकर अवगत कराया की हमारे देहुआ ग्राम सभा में ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि को लेकर भारी अनियमितता तत्कालीन जूनियर इंजीनियर अरविंद कुमार पटेल द्वारा बरती गई है। बताते हैं कि वित्तीय वर्ष 2023- 24 में ग्राम सभा के लिए 25 केवीए ट्रांसफार्मर की जगह 63 केवीए के ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि के तहत लगाने के लिए प्रस्तावित था जिसका स्टीमेट बनकर ट्रांसफार्मर भी आ गया। मजेदार बात यह रही की 30 दिसंबर 2023 में ट्रांसफार्मर को आपूर्तिकर्ता सिंह कंस्ट्रक्शन द्वारा ग्राम सभा के लिए लाया गया लेकिन आरोप है कि तत्कालीन जेई अरविंद कुमार पटेल ने ट्रांसफार्मर को देहुआ गांव में नहीं लगाकर कहीं अन्य गांव में भारी भरकम पैसे लेकर ट्रांसफार्मर को शिफ्ट कर दिया गया। जिसके कारण आज तक देहूंआ गांव में क्षमता वृद्धि की ट्रांसफार्मर नहीं लग सकी।
ग्राम सभा देहुआ में ट्रांसफार्मर तो नहीं लगा लेकिन 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगातार अधिक लोड होने के कारण जलता रहा जिसके कारण अब तक सात ट्रांसफार्मर बदला जा चुका है। प्रधान की माना जाए तो अगर क्षमता वृद्धि हो जाती तो शायद लगातार ट्रांसफार्मर नहीं बदला जाता। विद्युत विभाग के कर्मचारियों की माना जाए तो जेई द्वारा लापरवाही के चलते अब तक सरकार एवं बिजली विभाग को लाखों रुपए का चूना लग चुका है बताते हैं कि एक ट्रांसफार्मर बदलने में लगभग 35000 का नुकसान होता है। इस प्रकार सात ट्रांसफार्मर बदलने से 2,45,000 की नुकसान विद्युत विभाग को हो चुकी है। इसके बावजूद विद्युत विभाग तत्कालीन जेई का गर्दन बचाने के लिए चुप्पी साधे हुई है। और और देहुआ गांव के लिए आवंटित ट्रांसफार्मर कहां गया यह बताने के लिए कोई भी तैयार नहीं है।
इस संबंध में रामपुर विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ मुरलीधर मौर्य से जानकारी चाहिए तो उनका मोबाइल 1 घंटे से व्यस्त जा रहा था जिसके कारण बात नहीं हो सकी।

BRC24NEWS अब खबर दिखेगी