Breaking News

RAMPUR NEWS. रामपुर में दो बाईकों की टक्कर से पांच लोग घायल, सीएचसी में भर्ती

RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के चौकी जमालापुर अंतर्गत यादव नगर बाजार में दो बाइक के आपस में जोरदार टक्कर होने से पांच लोग घायल हो गए।सूचना मिलने पर चौकी जमालापुर पुलिस मौके पर पहुंची सभी घायलों को एंबुलेंस के सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर भिजवाया।
बताया जाता है कि जमालापुर की तरफ से तेज रफ्तार में बुलेट बाइक सवार तीन व्यक्ति तेजी से रामपुर की तरफ जा रहे थे जैसे ही यादव नगर बाजार में पहुंचे। बाजार में रोड क्रॉस करते हुए सीडी डीलक्स बाइक सवार सामने आ गया जैसे ही दोनों आपस में जोरदार टक्कर लिए दोनों की बाईके बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बुलेट बाइक पर सवार सोनू सिंह पुत्र शारदा सिंह, रोहित सिंह पुत्र विक्रम सिंह, शौर्य सिंह पुत्र भारतेंदु सिंह ग्राम हथेरा थाना नेवढ़िया जिला जौनपुर और ईश्वर कुमार पुत्र सताई राम ग्राम गंधौना और मंतोष पिता राममिलन बुरी तरह से घायल हो गए। जोरदार टक्कर होने के बाद आसपास के बाजारवासी मौके पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से रामपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!