BARASATHI. जौनपुर जिले की बरसठी रेलवे लाइन पर अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। युवक रेलवे लाइन पर कैसे पहुंचा यह किसी को पता नहीं चल पा रहा है। फिलहाल युवक की मौत का रहस्य बना हुआ है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।
बताया जाता है कि दोपहर में गोदान एक्सप्रेस डाउन आ रही थी रेलवे लाइन पर एक अज्ञात शव पड़ा हुआ था। घटना स्थल से 50 मीटर दूर जब गोदान एक्सप्रेस के ड्राइवर को रेलवे लाइन पर पड़ा शव दिखाई पड़ा तो वह ट्रेन को वहीं खड़ी कर दिया और सूचना स्टेशन मास्टर को दिया। स्टेशन मास्टर के जरिए सूचना पाकर पुलिस एवं जीआरपी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेने की तैयारी कर रही है। रेलवे पटरी से 20 मीटर दूर पेड़ के नीचे बिछाया हुआ एक सफेद गमछा वह चश्मे का बॉक्स मिला, पास में शराब के रैपर भी पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को रेलवे लाइन से हटाकर मृतक युवक की पहचान कराने में जुटी हुई है।
*मृतक की हुई पहचान*; अच्छे लाल सरोज पुत्र कन्हैयालाल सरोज ग्राम सरसरा थाना बरसठी के रूप में हुई है। ट्रेन से धक्का लगने के कारण हुई है मौत परिजनों की तहरीर पर पुलिस कर रही अग्रिम कार्यवाही।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी