MARIYAHU. मड़ियाहूं तहसील के अधिवक्ताओं को रामपुर सर्किल के लेखपाल द्वारा “अधिवक्ता दलाल है” लिखकर व्हाट्सएप स्टेटस लगाने पर अधिवक्ताओं में घमासान जारी हो गया है। तहसील के महामंत्री ने कहा की लेखपाल के स्थानांतरण तक नवागत एसडीएम के परिचय समारोह को रोक दिया जाएगा और बुधवार से लेखपाल के विरोध में व्यापक आंदोलन किया जाएगा। वही मड़ियाहूं बार एसोसिएशन के व्हाट्सएप ग्रुप पर स्टेटस कॉपी वायरल होने पर अधिवक्ता यूजरों में काफी आक्रोश व्याप्त है। यूजर व्हाट्सएप पर लिखकर अपना गुस्सा लेखपाल के प्रति तेजी से निकाल रहे हैं।

रामपुर सर्किल के लेखपाल ने ऐसा क्या लिखा
रामपुर सर्किल में लेखपाल मनोज यादव तैनात है, जो धनुहां ग्रामसभा का लेखपाल है। सोमवार को मड़ियाहूं के एसडीएम कुणाल गौरव का स्थानांतरण शाहगंज तहसील के लिए हो गया। तो लेखपाल उनके स्थानांतरण को लेकर कसीदे पढ़ना शुरू कर दिया और एसडीएम को पूरी तरह ईमानदार छवि का बताते हुए तहसील के अधिवक्ताओं को दलाल तक बता डाला।

लेखपाल मनोज यादव ने अपने स्टेटस पर पोस्ट लगाया कि
“उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव ने अपने कार्यकाल में दलाली प्रथा को रोकने में लगाई अंकुश, लगभग 2 साल के कार्यकाल में वकीलों का हाल हुआ बेहाल” फिर लिखा कि मडियाहूं जौनपुर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र अपने 3 एसडीएम के कार्यक्षेत्र में सोमवार को फेरबदल कर दिया। जैसे ही फेरबदल की सूचना वकीलों को लगी उनके चेहरे पर खुशी आ गई। ऐसा हो भी क्यों ना? क्योंकि लगभग मड़ियाहूं एसडीएम कुणाल गौरव ने अपने पूरे लगभग 2 साल के कार्यकाल में वकीलों की दलाली प्रथा पूर्णतया अंकुश लगाने में कामयाब हो गए। वकील लोग अपनी दलाली चलाने के चक्कर में कितनी बार धरना प्रदर्शन तक किया लेकिन अपने अड़ियल रवैया के नाम से मशहूर कुणाल गौरव ने कभी भी……..!
लेखपाल मनोज कुमार ने यह आर्टिकल लिखकर अपनी सोशल मीडिया के व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर वकीलों को दलाल कहने में जुटा हुआ है। जब लेखपाल की स्टेटस का कॉपी वायरल हुआ तो तहसील के अधिवक्ताओं में उबाल आ गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि उक्त लेखपाल का क्या चरित्र है यह पूरा तहसील का अधिवक्ता जानता है। दरी पर बैठने वाला यह लेखपाल अधिवक्ताओं पर इतनी तीखी वार किया है कि ऐसा लगता है कि यही लेखपाल अधिवक्ताओं के चरित्र को लिखने का काम मड़ियाहूं तहसील में लगातार कर रहा है। अधिवक्ताओं की माना जाए तो एसडीएम श्री गौरव के पूरे कार्यकाल में कोई भी धरना प्रदर्शन आज तक नहीं हुआ है। लेकिन जनता के बीच स्टेटस लगाकर बार और बेंच के संबंध में कटूता पैदा करने में अपनी शानी समझ रहा है।

मड़ियाहूं बार एसोसिएशन के व्हाट्सएप ग्रुप पर यूजरों ने क्या कहा
यूजर लाल साहब एडवोकेट ने कहा कि लेखपाल को इस प्रकार का स्टेटमेंट नहीं देना चाहिए या वकीलों को दलाल नहीं समझना चाहिए।
वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रेश यादव ने कहा रामपुर सर्किल का यह लेखपाल रामपुर को बेच रहा है बार एसोसिएशन इसको तलब करें व कार्रवाई हो
वही अधिवक्ता विजय यादव ने अपने ही साथी अधिवक्ता साहब लाल के कमेंट “लेखपाल साहब” पर बोले कि जब इतने सम्मानित शब्द से लेखपाल को नवाजेंगे तो वह कुछ भी लिखेगा।
एक अधिवक्ता यूज़र ने कहा कि ऐसे लेखपाल को तुरंत तलब करे इसके खिलाफ आंदोलन करें जो वकीलों को दलाल कह रहा है।
वही यूजर विकास कुमार ने लेखपाल की तरफदारी करते हुए कहा कि ऐसे शब्दों का उपयोग नहीं करना चाहिए लेखपाल को लेकिन विवेक की बात है।
अधिवक्ता राकेश गौतम ने कहा ये गंदी नाली के कीड़े जिनको यह पता नहीं है कि पूरे विश्व में सिर्फ अधिवक्ता को ही विद्वान कहा जाता है और यह अधिवक्ता को दलाल बोल रहा है ऐसे लेखपाल की ऊपर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए यह मड़ियाहूं के अधिवक्ताओं की कमजोरी है जिसका फायदा सभी उठाते हैं।
बार एसोसिएशन के महामंत्री देवेंद्र त्रिपाठी ने अधिवक्ताओं की भावनाओं को समझते हुए ग्रुप पर कहा कि अतिवरिष्ठ, वरिष्ठ, समकक्ष एवं कनिष्ठ अधिवक्ता साथियों की जैसी मांग होगी बार एसोसिएशन द्वारा लेखपाल मनोज यादव के घृणित विचारों पर वैसी कार्रवाई होगी।
यह भी क्लिक कर पढ़ें-एसडीएम का हुआ विदाई https://www.brc24news.com/archives/43832
लेखपाल द्वारा वकीलों को दलाल बताने पर दिन भर घमासान जारी रहा शाम होते-होते बार के महामंत्री देवेंद्र तिवारी ने मौखिक रूप से अधिवक्ताओं से कहा कि कल नवागत एसडीएम सुनील कुमार भारती का परिचय समारोह था लेकिन यह परिचय समारोह अब रोक दिया जा रहा है उनका परिचय समारोह तब होगा जब विद्वान अधिवक्ताओं के बारे में विचार रखने वाले लेखपाल मनोज यादव को मड़ियाहूं सर्किल से बाहर नहीं कर दिया जाता है
इस संबंध में जब रामपुर सर्किल के लेखपाल मनोज यादव से बीआरसी 24 न्यूज़ ने बात किया तो उन्होंने कहा की जो शब्द हमने व्हाट्सएप स्टेटस लगाया है वह कहीं से भी गलत नहीं है लेकिन अधिवक्ताओं का मैं सम्मान करता हूं।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी