JALALPUR. जौनपुर की जलालपुर में एक सम्मान समारोह के दौरान सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के अध्यक्ष महेंद्र राजभर को थप्पड़ मारा गया, पहले उनको माला पहनाया फिर थप्पड़ जड़ने गए।
जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में एक स्वागत समारोह के दौरान, सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी अध्यक्ष महेंद्र राजभर को माला पहना कर स्वागत करने का सिलसिला चल रहा था। उसी दौरान पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजेश राजभर ने मंच पर पहुंचकर उनको पहले माला पहनाया उसके बाद थप्पड़ों की बरसात कर दी है। इसके बाद वहां हड़कम्प मच गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
महेंद्र राजभर ने जलालपुर थाना पर शिकायत पत्र दिया है उन्होंने आरोप लगाया है कि यह हमला ओमप्रकाश राजभर के इशारे पर हुआ है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी