Breaking News

JAUNPUR NEWS. हनुमान जी की सेवा भक्ति अतुलनीय-कृपा शंकर सिंह

JAUNPUR. जौनपुर जिले के तेजी बाजार क्षेत्र के मरगूपुर हनुमान मंदिर पर बड़ा मंगल के अवसर पर आयोजित भंडारा कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री व जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह ने कहा हनुमान जी की सेवा भक्ति अतुलनीय है। पूर्ण समर्पण भाव से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की सेवा और भक्ति हनुमान जी के अलावा कहीं और नहीं मिलती है।धर्म की रक्षा और अधर्मियों का विनाश हनुमान जी आदि काल से निरंतर करते आ रहे हैं। जाग्रत देव हनुमान जी भक्तों की करुण पुकार सुनकर स्वयं उपस्थित होकर उसकी रक्षा करते हैं। यदि आप सच्चे मन से हनुमान जी को याद करते हैं तो प्रभु आपको उसकी अनुभूति अवश्य कराते हैं। भगवद कृपा से आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश और देशवासियों की सुरक्षा के लिए आतंकवादियों के शिविरों को नष्ट करके आतंकियों और उनके आका पाकिस्तान को कड़ा संदेश दें दिया है। पूर्व सरकारों के शासन में हमें आंख दिखाने वाला पाक आज पानी के लिए भारत के समक्ष गिड़गिड़ा रहा है।
मेरे द्वारा उसरा बाजार-बरईपार- मछली शहर, भटपुरा-कल्याणपुर-सोनहिता, बदलापुर से विझवट तक नहर की पटरी को 5 मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। मेरे प्रस्ताव पर जौनपुर के चारों ओर रिंग रोड और नईगंज रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है।
इस दौरान पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव, भाजपा मीडिया पैनलिस्ट ओम प्रकाश सिंह, पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन, विवेक सिंह राजा, श्याम राज सिंह, डॉ विकास सिंह सहित अनेको भाजपा पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!