Breaking News

JAUNPUR NEWS. शाहगंज में वैन कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत नौ घायल

JAUNPUR. जौनपुर जिले के शाहगंज में एक बार फिर तेज रफ्तार की कहर देखने को मिला है। बुधवार की सुबह तेज रफ्तार वैन‌ कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे रेलवे फाटक के डिवाइडर से टकराने के बाद गड्डे में पलट गई। जिससे कार में सवार एक की मौत हो गई और महिला बच्चों समेत 9 लोग घायल हो गए। सभी कार सवार बारात से घर लौट रहे थे।
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के आजाद रेलवे क्रासिंग के समीप तेज रफ्तार वैन कार सड़क किनारे लगे डिवाइडर से टकराते हुए सड़क किनारे गड्डे में पलट गई। घटना में कार सवार एक की मौत हो गई वही महिला बच्चे समेत 9 लोग घायल हो गये। घायलों की चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे कार से सभी घायलों को निकाल कर आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव‌ को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना के कारणों की जांच पड़ताल में जुट गई। सभी वैन कार सवार बारात से वापस घर लौट रहे थे। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!