Breaking News

JAUNPUR NEWS. कलेक्ट्रेट के अधिवक्ताओं ने वकीलों को दलाल कहने पर किया हड़ताल

JAUNPUR. जौनपुर जिले के कलेक्टर अधिवक्ता समिति ने मड़ियाहूं तहसील के लेखपाल द्वारा सोशल मीडिया के व्हाट्सएप स्टेटस के माध्यम से अधिवक्ताओं को दलाल कहने पर कटू निंदा किया है और एक दिन के न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय करते हुए लेखपाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया है।
बताया जाता है कि मड़ियाहूं तहसील के लेखपाल मनोज यादव द्वारा अधिवक्ताओं को दलाल कहने के मामले में कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति ने गंभीरता से लिया है। बुधवार को कचहरी खुलते ही अधिवक्ताओं में आक्रोश भर आया इसके बाद कलेक्ट्रेट अधिकता समिति के अध्यक्ष घनश्याम सिंह एडवोकेट एवं महामंत्री मनोज कुमार मिश्रा एडवोकेट के नेतृत्व में साधारण सभा की एक बैठक कर मड़ियाहूं तहसील के उक्त लेखपाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कटू निंदा किया है और एक दिन की न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। अधिकता संघ के अध्यक्ष घनश्याम सिंह ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मुकदमे को छोड़कर आज सभी अधिवक्तागण पूर्ण रुपेण न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इसके बाद प्रस्ताव की प्रतिलिपि जिलाधिकारी जौनपुर, चकबंदी न्यायालय, उपभोक्ता फोरम समेत समस्त न्यायालय में भेजकर सूचित किया गया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!