Breaking News

MARIYAHU NEWS. कांग्रेसियों ने राहुल गांधी का केक काटकर मनाया जन्मदिन

MARIYAHU. जौनपुर जिले की मड़ियाहू विधानसभा के स्थित तहसील मुख्यालय पर स्थित इंदिरा गांधी स्मारक के प्रांगण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, सांसद व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम इंदिरा गांधी स्मारक पर कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाते हुए पदयात्रा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। जहां भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को फल वितरित किया गया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विजय प्रजापति केपी, संजय माली, विनय तिवारी,शिव मिश्रा, अमित तिवारी बबलू , विनय शुक्ला, आरसी पांडेय, महेंद्र बेनबंशी, ओमकार यादव, अलाउद्दीन कुरैशी, साबिर अली, अरविंद यादव, दर्शन ऋषि, विजय यादव, प्रेम बहादुर सिंह, सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!