JAUNPUR. सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव से तीन युवकों को पुलिस ने शांति भंग के तहत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवकों का चालान न्यायालय भेज दिया गया।
थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि तीन दिन पहले राजेपुर निवासी नितेश कुमार उर्फ दिनेश पुत्र मटरू, गोलू उर्फ रोशन पुत्र आलोक कुमार, और राहुल पुत्र शैलेन्द्र क्षेत्र के मानीकला में आपस झगड़ा किए थे। शांति भंग में मुकदमा दर्ज कर इनकी तलाश की जा रही थी।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी