SIGRAMAU. जौनपुर जिले के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के मल्लूपुर गॉव में सिंगरामऊ और स्वाट की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर तलाशी के दौरान चार शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल किया है।गिरफ्तार चोरों के पास से तीन अदत अवैध चाकू, चोरी के मोबाइल फोन और बाइक मिलने का दावा पुलिस कर रही है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए सभी को जेल भेज दिया है।
सिंगरामऊ पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की कुछ शातिर चोर मल्लूपुर गांव के नहर की पटरी के पास चोरी की योजना बनाने के लिए खड़े हैं। इसके बाद स्वाट टीम और सिंगरामऊ पुलिस ने संयुक्त रूप से सूचना पर विश्वास कर मौके पर पहुंचकर तीनों शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान चोरों के पास से चार चोरी की मोटर साइकिल और तीन अदद अवैध चाकू और चार अदद मोबाइल फोन मिला। चारों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक गजानन चौबे ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्तों में कार्तिक उपाध्याय पुत्र अनिल उपाध्याय ग्राम रामपुर, थाना बदलापुर, विकास पुत्र सदावृज गुप्ता ग्राम भूला थाना सिंगरामऊं, अनुराग पुत्र राजेश दुबे ग्राम पहितियापुर थाना सिंगरामऊं व शिवम पुत्र अखिलेश उपाध्याय ग्राम अलौली थाना बदलापुर है। बरामद सामानों के साथ थाने लाकर मुकदमा पंजीकृत करते हुए चलन न्यायालय भेज दिया जहां से सभी को माननीय न्यायालय ने जेल भेज दिया है।
👆फोटो कैप्शन:
फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी