MACHHALI SHAHAR. जौनपुर जिले के मछलीशहर तहसील के तहसीलदार न्यायालय से बेदखली के आदेश के बावजूद भी राजस्व निरीक्षक पर तालाब खाते की भूमि पर अतिक्रमण नहीं हटवाने का आरोप लग रहा है।
तहसील क्षेत्र के पौहा गांव निवासी नरसिंह पर गांव के 82 डिसिमिल के तालाब में 16 डिसमिल पर अवैध रूप से कब्जा करने का मुकदमा तहसीलदार न्यायालय में चल रहा था। मुकदमे की सुनवाई के दौरान अवैध कब्जा करने वाले आपत्तिकर्ता नरसिंह अनुपस्थित रहे और न तो पर्याप्त साक्ष्य ही दिया गया था। सुनवाई के दौरान ग्रामसभा की ओर से उपशासकीय अधिवक्ता राजस्व उपस्थित रहे। उन्होंने न्यायालय में साक्ष्य भी प्रस्तुत किया। जिसके बाद तहसीलदार अजीत कुमार ने बेदखली का आदेश कर दिया। इसके साथ ही 22,400 रुपए जुर्माना भी वसूली करने का आदेश दिया था। किंतु आदेश के सात माह बीत जाने के बाद भी राजस्व निरीक्षक पर हीलाहवाली करने के साथ कोई कार्यवाही नहीं करने का आरोप ग्रामीण लगा रहे हैं। मामले में तहसीलदार रविरंजन कश्यप से बात की गई तो उन्होंने कहा अभी उक्त प्रकरण की जानकारी नहीं है। राजस्व निरीक्षक से जानकारी लेकर बेदखली की कार्यवाही की जाएगी।
👆फोटो कैप्शन:
फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी