Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

MARIYAHU NEWS. होल्डर में बल्ब लगाते करेंट में चिपका व्यक्ति, हालत गंभीर

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में बल्ब लगाते समय बिजली का करंट लग जाने से एक व्यक्ति गंभीर झुलस गया है। परिजनों को पता चलने पर तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे हैं।
बताया जाता है कि इब्राहिमपुर निवासी श्याम लाल यादव पुत्र सोचन राम यादव 42 वर्ष शुक्रवार की सुबह लगभग 10:00 बजे घर के कमरे में अंधेरा होने के कारण होल्डर में बल्ब लगा रहे थे। अचानक उनके हाथ का उंगली छटक कर होल्डर में चला गया। जिसके कारण श्यामलाल होल्डर में ही चिपक गए। संयोग रहा की उनके चिपकने की आवाज परिजनों ने सुना तुरंत पहुंचकर उन्हें बिजली की करंट से छुड़ाया तब तक वह काफी अंदरुनी झुलस गए थे। बिजली का करंट बंद होते ही धड़ाम से जमीन पर गिर गए। परिजनों ने उपली का राख श्याम लाल के शरीर पर खून की दौड़ा के लिए मलकर उन्हें उठाकर प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां पर उनका इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक पीड़ित खतरे से बाहर है। श्यामलाल एक आख से विकलांग बताएं जा रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!