Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

BARASATHI NEWS. पैसा दोगुना करने के चक्कर में महिला ने गंवाए लाखों रुपए

BARASATHI. जौनपुर जिले के बरसठी क्षेत्र के बघनरी गांव की एक महिला पैसे दोगुने करने के लालच में ठगी का शिकार हो गई। महिला ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
उक्त गांव निवासी प्रेमलता पत्नी कमलेश कुमार पटेल के अनुसार लगभग दो माह पूर्व मियांचक बाजार में एक महिला मिली थी, जिसने पीड़ित महिला को दो गुना पैसा कमाने का लालच दिया था। जिसके बाद दोनो में फोन के द्वारा बातचीत होने लगी, ठगी महिला खुद को किसी फाइनेंशियल कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए जल्दी पैसे दोगुना करने की पूरी स्कीम धीरे-धीरे समझाने लगी। पीड़िता प्रेमलता ने बताया कि पहले तो उसे संदेह हुआ, लेकिन कॉल करने वाली महिला प्रोफेशनल तरीके से बात करते हुए उसे विश्वास में ले लिया। अज्ञात ठग महिला ने सबसे पहले एक हजार रुपए स्कैनर के माध्यम से निवेश करवाया। पीड़ित महिला ने बताए गए स्कैनर पर राशि भेज दी। कुछ घण्टों बाद कॉलर ने महिला को बताया कि उसकी राशि दोगुनी हो गई है और अब फिर पैसे भेजे जिससे अधिक राशि दोगुनी हो जाए। यह सुनकर प्रेमलता को भरोसा हो गया कि यह स्कीम सच्ची है इसके बाद प्रेमलता ने परिवार एवं गांव के कुछ लोगो से उधार पैसे मांगकर करीब दस बार में लगभग दो लाख रुपए स्कैनर के माध्यम से ट्रांसफर कर दिया। समय बीतने के बाद जब कर्ज दिए लोग पीड़िता से अपने पैसे की मांग करने लगे तो प्रेमलता ने ठग महिला से संपर्क करना चाहा, तो पाया कि उसका नंबर बंद हो चुका था। ठगी का एहसास होते ही पीड़ित प्रेमलता शुक्रवार को अपने परिजनों के साथ बरसठी थाने पर अज्ञात महिला के खिलाफ लिखित तहरीर दिया है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!