Breaking News

MARIYAHU NEWS.11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्वस्थ रहने के लिए कराया गया योगा

MARIYAHU. जौनपुर जिले की मड़ियाहूं नगर में विभिन्न जगहों पर एक 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्वस्थ रहने के लिए योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

फोटो- योग करते मड़ियाहू नगर के नागरिक

जिसमें मड़ियाहूं नगर स्थित मां कमला देवी प्राकृतिक चिकित्सालय पर विश्व योग दिवस पर योग का कार्यक्रम किया गया। जिसमें स्वस्थ रहने के लिए लोगों को जागरूक किया गया और योग करें निरोग रहे कपाल भांति, भ्रामरी, सूर्य नमस्कार समेत अनेक मुद्राएं कराकर लोगों को प्रशिक्षित कर जागरूक किया गया।

फोटो- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगा करती महिलाएं

कार्यक्रम मुख्य योग प्रशिक्षक मां कमला देवी प्राकृतिक चिकित्सालय के निदेशक डॉ विजय सिंह मौर्य ने किया। योग गुरु के रूप में संजय यादव अध्यापक ने सभी को योग की मुद्राएं सिखाएं और योग के फायदे बताएं। संचालन शशि मौर्य ने किया। लालता प्रसाद सरोज, डॉ. माता प्रसाद यादव, डॉ परमजीत सिंह, मनोज चौरसिया, अनिल गुप्ता, सत्यनारायण सेठ, अरविंद चौरसिया, सोहन मोदनवाल, जयप्रकाश यादव, शिवशंकर मौर्य, अरविंद शर्मा, तालुकदार यादव, सतीश मौर्य, पुनवासी शर्मा, मुन्ना प्रजापति आदि लोग रहे और शकुंतला मौर्य महिलाओं को प्रशिक्षित कर रही थी।


मड़ियाहूं नगर पंचायत कार्यालय परिसर में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत के कर्मचारी पदाधिकारी एवं अन्य लोगों के साथ योगा कार्यक्रम आयोजित हुआ। योग कार्यक्रम नगर पंचायत मड़ियाहूं के अधिशासी अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें वार्ड सभासद अरविंद चौरसिया द्वारा शिविर में आए हुए लोगों को योगाभ्यास कराते हुए प्रशिक्षण भी दिया। उक्त कार्यक्रम प्रशिक्षण कर्ता अरविंद चौरसिया द्वारा लोगों को प्रतिदिन योग करने और उससे होने वाले शारीरिक फायदे भी बताएं गए।
उक्त योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में समाजसेवी कमाल अख्तर फारूकी, सभासद बबलू सोनकर, अमरनाथ विश्वकर्मा, गुड्डू चौरसिया, आरिफ राईन समेत निकाय के समस्त कर्मचारीगण मौजूद रहें।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!