JAUNPUR. जौनपुर जिले में स्थित राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर के पूर्व प्राचार्य प्रो. अखिलेश्वर शुक्ला ने एक अलग अंदाज में अपने पिताश्री की पुण्यतिथि पिछले तीन वर्षों से मनाने की परम्परा शुरू किया है।
ज्ञात हो कि पं राजबली शुक्ल के पांच पुत्रों में ज्येष्ठ पुत्र प्रो. अखिलेश्वर शुक्ला है। सभी पुत्र बाहर होने के कारण अपने अपने अंदाज से पुण्यतिथि मनाते हैं।
डॉ अखिलेश्वर शुक्ला ने प्रथम तिथि 20 जून 23 को यातायात से जुड़े, शहर के चौराहों पर तपती धूप में ड्यूटी करने वाले 21 जवानों को वर्दी के साथ सम्मानित कर उत्साह बढ़ाने का कार्य किया था। द्वितीय पुण्यतिथि 2024 पर 21 समर्पित गौसेवकों को पोलिटेकनिक स्थित गौशाला में अंगवस्त्र के साथ सम्मानित किया गया था । इस बार तीसरी पुण्यतिथि पर नगरपालिका जौनपुर में कार्यरत 21 महिला सफाईकर्मियों को अपने फैजबाग स्थित आवास पर अंगवस्त्रम के साथ सम्मानित कर महिला कर्मियों का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया। सम्मानित होने वालों में सुश्री ममता, गुन्जा, लैल्लू, निशा, आरती, अंशू, शैलकुमारी, निलम, पार्वती, पुष्पा, रूकसाना, मीरा, लक्ष्मी, हसीना, अनीता, मीना आदि रहीं। वहीं नगर पालिका के कार्यालय अधीक्षक अनिल यादव, अरविन्द कुमार, संजीव कुमार, राजेश कुमार सहित नगर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कमरूद्दीन, संरक्षक विनोद सिंह के साथ साथ ऋषिकुल एकेडमी के प्रबंधक ऋषिकेश द्विवेदी, सहायता ज्वैलर्स के मनीष गुप्ता सहित पत्रकार बन्धु की उपस्थिति सराहनीय रही।
प्रो.अखिलेश्वर शुक्ला ने बताया कि पुज्य पिताजी सदैव समाज के उन लोगों पर विशेष ध्यान दिया करते थे जो श्रमजीवी वर्ग से थे। यही कारण है कि मैं पिता जी की आत्मा की शान्ति के लिए समाज के उस तबके का उत्साह बढ़ाने के लिए जो भी कर सकता हूं करना चाहता हूं।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी