GAURABADSHAPUR. जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना के रसुलपुर ओझैनिया में जामुन तोड़ने को लेकर हुई विवाद में दबंगो ने डंडे से मार कर एक युवक की सिर तोड़ देने के बाद दबंगों ने दहशत फैलाने के लिए तीन राउंड फायरिंग करते हुए भाग गए।

रामपुर ग्रामसभा के चकिया निवासी राजनाथ का पुत्र बंटी अपने साथियों के साथ रसुलपुर ओझैनिया में जामुन बीनने गया था उसी गांव के कुछ मनबढ़ दबंग भी जामुन के पेड़ के पास पहुंच गए और बंटी से जामुन तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। विवाद में दबंगों ने उसी बगीचा में डंडा तोड़ा और बंटी के सिर में मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने और उनके साथियों की आवाज सुनकर बगीचे में आ धमके, दबंगों को लगा कि ग्रामीण हमको पकड़ लेंगे जिसके कारण अपने को घिरता देखकर दावा किया जा रहा कि तीन राउंड फायरिंग करते हुए दबंग फरार हो गये। सूचना पर पीआरबी पुलिस और थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर डंडे से घायल बंटी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी