MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक शनिवार की अपराहन संपन्न हुई। बोर्ड की बैठक में सभासदों ने आगामी मोहर्रम एवं कांवड़ यात्रा को लेकर नगर में साफ सफाई एवं कावड़ व्यवस्था को लेकर सभासदों ने प्रस्ताव किया जिस पर नगर अध्यक्ष ने सहमति देते हुए त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने का आश्वासन दिया। बोर्ड की बैठक 2:30 बजे से शुरू होकर 4:30 बजे तक चला।
मड़ियाहू नगर पंचायत की बैठक शनिवार की अपराह्न 2:30 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारूकी की अध्यक्षता में और अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ की देखरेख में नगर पंचायत की सभागार में शुरू हुआ। इस दौरान नगर पंचायत के समस्त सभासद मौजूद रहे। बैठक में नगर के विकास एवं नाली खड़ंजा इंटरलॉकिंग समेत अन्य समस्याओं के लिए सभासदों ने प्रस्ताव दिया जिसकी सहमति के लिए नगर अध्यक्ष ने शासन को भेजकर संस्तुति होने पर शीघ्र काम कराने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही आगामी त्यौहार मोहर्रम एवं कावड़ यात्रा को लेकर सभासदों ने नगर में साफ सफाई और प्रकाश व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के लिए अपनी बात रखी। जिस पर नगर अध्यक्ष ने त्यौहार से पूर्व नगर में साफ सफाई और प्रकाश व्यवस्था को सही कराने का आश्वासन दिया।

बैठक के बाद नगर अध्यक्ष रुकसाना ने सभासदों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में नगर का गली-गली विकास के लिए मोहताज नहीं होगा। जो सभासदों द्वारा प्रस्ताव आज दिया जा रहा है कल प्रस्ताव में विकास का कोई नाम नहीं रह जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर की कोई कोना हो हर जगह इंटरलॉकिंग, जलकल व्यवस्था, नाली एवं आम नागरिकों के लिए जो भी व्यवस्था बन सक रहा है वह देने का प्रयास कर रही हूं। विकास के रास्ते को मजबूत करने के लिए सभासदों के विचारों की आवश्यकता है सभासद हर गली मोहल्ले का जानकारी रखें कोई भी काम होगा नगर पंचायत सब कराने के लिए कटिबंध है।
बोर्ड की बैठक में सभासद अरविंद कुमार चौरसिया, इजहार अहमद गुड्डू, राकेश कुमार गुप्ता, रवि मौर्य, राजेंद्र सोनकर, पप्पू बनवासी, इकबाल, डॉ.अब्दुल वाहिद, अनिल साहू, बबलू सोनकर, पिंकी सोनकर, अर्चना मौर्य, चांद बीबी, ममता वर्मा, इन्द्रा देवी के अलावा कर्मचारी गुड्डू चौरसिया, अनूप कुमार, बड़े बाबू अमरनाथ विश्वकर्मा, श्याम नारायण मिश्रा, कहकसा शमीम, मो.आरिफ राईन मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी