Breaking News

RAMPUR NEWS. कर्ज नहीं चुकाने के चलते युवक की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RAMPUR. जौनपुर जिले की रामपुर थाना क्षेत्र के सिधवन गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव में युवक की मौत पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू है। फिलहाल बुधवार की देर रात शव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बताया जाता है कि सिधवन गांव निवासी सत्यम उर्फ हलचल दुबे उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र जयचंद दुबे शाम को कोई कीटनाशक पदार्थ खा लिया इसके बाद उसकी हालत गंभीर होने लगी परीजनों ने आसपास के डॉक्टर को दिखाया लेकिन हालत गंभीर होती हुई देखकर डॉक्टर ने उसे भदोही रेफर कर दिया। परिजन भदोही में कई डॉक्टरों के पास गंभीर हालत में युवक को ले गए लेकिन उसको बचाया नहीं जा सका। मौत की समाचार घर पर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
युवक की मौत पर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है कोई युवक को कर्ज में डूबने को लेकर मौत मान रहे हैं तो कोई वीडियो फोटो किसी द्वारा बना लेने और उसे ब्लैकमेल करने की बातें कर रहे हैं।
सूत्रों की माना जाए तो युवक सत्यम थाना क्षेत्र के सहनपुर गांव में पहले एक स्कूल में पढ़ाता था वहीं पर उसके ऊपर कई लाख रुपए का कर्ज हो गया था। और उसका वीडियो बना लिया गया था जब वह कर्ज नहीं दे पाया तो स्कूल छोड़कर दवा कंपनी में एम आर का काम करने लगा। लेकिन इस काम से उसे उतना ही पैसा मिल पाता था जितना कि वह भरपेट खाना खा पता था पैसे को लेकर वह काफी परेशान था जिसके कारण उसके दादा सदानोहर दुबे ने एक माह पुर्व 15 बिस्वा जमीन कौड़ी के भाव डेढ़ लाख रुपये विश्वा में बेच दिया और उससे मिली राशि 6 लाख कर्ज दे दिया। बताते हैं कि कर्ज देने वाला व्यक्ति का उससे भी कर्ज चुकता नहीं हुआ तो वह परिवार पर दबाव बनाने लगा कि एक लाख और रुपए दे दो फिर जो बचता है बाद में देना। बताते हैं कि मृतक सत्यम दुबे रामपुर में स्थित भाजपा नेताओं और हिंदू संगठन चला रहे ब्राह्मण समाज से मिलकर जान बचाने की गुहार लगाइ लेकिन उसके साथ पैसा लेकर कोई खड़ा नहीं हुआ। इसके बाद मृतक युवक घर पहुंचा और घर में रखा कोई दवा अथवा कीटनाशक खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने भदोही स्थित कई डॉक्टरों के पास गए लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। वही बताया जाता है कि वह ब्लैकमेलिंग का शिकार भी किसी कारण हो रहा था।
फिलहाल परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही रात में मृतक युवक के शव का दाह संस्कार कर दिया है। देखना है कि परिजन कर्ज को लेकर पुलिस के पास जाते हैं अथवा कर्ज चुकता कर शांत बैठ जाते हैं।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!