Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

KHETASRAY NEWS. शातिर गौतस्कर की अपाची बाइक गैंगेस्टर एक्ट के तहत कुर्क

KHETASRAY. जौनपुर जिले की खेतासराय पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गौतस्कर एवं दुराचारी असलम पुत्र स्व. हबीब, निवासी लेदरही, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर की अवैध संपत्ति को कुर्क किया। पुलिस ने आरोपी द्वारा आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धन से खरीदी गई अपाचे मोटरसाइकिल (रजि. संख्या UP62CU1397) को उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 14(1) के अंतर्गत जब्त कर लिया। बाइक की अनुमानित कीमत ₹1,23,930 बताई जा रही है।
थानाध्यक्ष खेतासराय रामाश्रय राय ने बताया कि यह कार्रवाई गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत दर्ज मुकदमे के तहत की गई। जिला मजिस्ट्रेट जौनपुर के आदेश पर नायब तहसीलदार शाहगंज शीतला प्रसाद सिंह की उपस्थिति में मुनादी कराकर संपत्ति कुर्क की गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी असलम का आपराधिक इतिहास बेहद गंभीर है। उसके खिलाफ थाना खेतासराय, महाराजगंज तथा सुजानगंज में कई संगीन धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों में खलबली मच गई है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!