JAUNPUR. जौनपुर जिला मुख्यालय पर बरसाती मेंढक की तरह फर्जी एवं ब्लैकमेलर पत्रकारों की बाढ़ आ गई है। उसमें कुछ ऐसे लोग हैं जो गंभीर धाराओं में वांछित है लेकिन पत्रकारिता का आड़ लेकर आम लोगों की आंख में धूल झोंककर लोगों को ब्लैकमेलिंग का काम कर रहे हैं। धन्य हो अखबार के संपादकों का जो अपनी छोटी आय के लिए ऐसे अपराधी एवं ब्लैकमेलरों को पत्रकार बनाकर उनके गले में पहचान पत्र लटका दिए हैं। ऐसे ब्लैकमेलरों की शिक्षा महज आठ पास अथवा 10 पास होता है। इनके पास पत्रकारिता तक की कोई डिग्री नहीं होती है।
कुछ दिनों पहले एक ऐसा ही संपादक था जो लोगों को धौंस देकर लोगों से वसूली करता था और बड़े-बड़े अखबार के पत्रकार उनके आगे पीछे चलते थे। लेकिन आज वह जेल में पड़ा अपने कर्मों को भुगत रहा हैं। अब समय आ गया है पहल करने का और ऐसे संपादक को चाहिए कि पत्रकार बनने की पहले उनकी डिग्री और उनके क्रियाकलापों की जानकारी कर ले फिर उन्हें गले में आईडी कार्ड लगाने का काम करें तभी फर्जी और ब्लैक मेलर बनने वाले पत्रकारों से छुटकारा मिल सकेगा।
इन दिनों मल्हनी पड़ाव के होप फैमिली क्लिनिक की संचालक डॉ नाजिया बानों की वीडियो, फर्जी पत्रकारों पर आरोप लगाकर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
जिसमें आरोप है कि जनपद जौनपुर के एक होनहार पत्रकार, संगठन के माध्यम से जिले से लेकर दिल्ली तक हिलाने की बात कहकर सुर्खियां बटोरने वाला, एडीएम को समाचार बनाने वाला, फिर एडीएम के सामने जान बचाने के लिए गिड़गिड़ाने वाला, बुलडोजर से घर गिरने की आशंका पर दूसरे संगठन के जिलाध्यक्ष के घर पहुंचकर नाक रगड़कर गुहार लगाने वाला, एक बड़े चैनल के पत्रकारों द्वारा तमाचा खाने वाला एवं एक संगठन का जिलाध्यक्ष और दैनिक अखबार का पत्रकार समेत कुछ छोटे अखबारों और सोशल मीडिया के फ़र्जी पत्रकारों के गिरोह के आधा दर्जन सदस्यों को कोर्ट के जरिये नोटिस भेजने का दावा वीडियो भेजकर जिले में सुर्खियां बटोर रही है।
समाज के कुछ जागरूक लोगों ने लगातार पत्रकारिता की आड़ में गलत कार्य करने के कारण और सही पत्रकारों पर टिप्पणी करने को निंदनीय बताया है। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पत्रकारों के ऊपर लगातार लग रहे आरोप न सिर्फ पत्रकारिता की मर्यादा पर सवाल खड़ा करती है, बल्कि सोशल मीडिया के जिम्मेदार को अपनी जिम्मेदारी की याद भी दिलाती है।
ऐसे पत्रकारों के कृत्य पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जौनपुर इकाई मड़ियाहूं तहसील के पत्रकार कड़ी निंदा करते हैं।
अगर वायरल डॉक्टर नाजिया बानों के दावे को खंडित करने का लिखित जवाब कोई देगा तो बीआरसी 24 न्यूज़ जांच के बाद जरुरत समझेगा तो प्रकाशित करेगा।
पढ़ते रहिए डा. नाजिया का दूसरा अंक आगे भी प्रकाशित होगा……!
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी