Breaking News

JAUNPUR NEWS. तीन ब्लाक के शिक्षकों ने क्षेत्रीय विधायक को मुख्यमंत्री को संबोधित विज्ञापन सौंपा

राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा रपोर्टर

JAUNPUR. मुफ्तीगंज, केराकत , डोभी ब्लाक के शिक्षकों ने केराकत सपा कार्यालय पर पहुंचकर विधायक तुफानी राम सरोज को सरकार के नीति को लेकर बच्चों व रसोइयां और शिक्षकों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष रामदुलार यादव व महामंत्री प्यारेलाल सरोज ने कहा कि सरकार को बच्चों के हित को देखते हुए सरकार को अपने नीति को बदलना चाहिए।
शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने विधायक के समक्ष यह बाते रखी कि सरकार द्वारा एक एक विद्यालय के सापेक्ष में पांच छः प्राइवेट विद्यालयों को मान्यता मिल जाय तो लोगों के मंशा को परिषदीय विद्यालय के शिक्षक कितना मेहनत कर बदल पाएगा। जिस विद्यालय को मर्जर किया जा रहा है वहां के बच्चे दूर पढ़ने नहीं जायेगे उनके परिजन साधन रहित प्राइवेट विद्यालय में भेज देगें गरीब बच्चे दूरी को देखते हुए शिक्षा से वंचित रह जायेगे। जिस गांव में विद्यालय है उस गांव की रसोइयां उसमें है जब दूसरे गांव में मर्जर होता है वहां के लोग दावेदार हो जायेगे। जिससे सरकार को अपनी नीति को बदलना चाहिए। इस अवसर पर देवमणी यादव, अखिलेश सरोज, जियालाल, सुबाष सरोज, लालचंद यादव, प्रशांत मिश्र, संजय यादव, संतोष कुमार सिंह, विजय यादव ने क्षेत्रीय विधायक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!