MARIYAHU. जौनपुर जिले के मडियाहूं नगर में 10वीं मोहर्रम का जुलूस मुस्लिम बंधुओ ने मातम मनाते हुए कर्बला पहुंचे जहां कर्बला में ताजिया को ठंडा किया।
नगर में 4:00 बजे महतवाना चौक से इमाम हुसैन की शहादत में प्रतीकात्मक रूप में ताजिया लेकर मातम मनाते हुए और जगह-जगह लकड़ी खेलते हुए नारे तकबीर अल्लाह अकबर के नारों के साथ भंडरिया पाही स्थित कर्बला पहुंचे जहां ताजिया को ठंडा किया गया।

इस दौरान जगह-जगह हुसैनिया अखाड़ा गड़ई मोहल्ला के बच्चों ने लकड़ी खेलते हुए अपना शानदार करतब दिखाया। बच्चों के हौसला को देखते हुए ताजिया कमेटी के सरपरस्त एवं नगर के समाजसेवी कमाल अख्तर फारुकी ने पुरस्कृत भी किया।

ताजिया के दौरान लकड़ी का करतब दिखाने के लिए सात अखाड़ा कमेटी के लोगों ने भाग लिया। जिसमें जमील अहमद अखाड़ा, समीम उस्ताद, नयापुरा शमशेर उस्ताद, नन्हू उस्ताद, बच्ची उस्ताद पकड़ तेलिया, नन्हे गढ़ई, सदरगंज गुड्डू राईन शामिल हुए।

इस दौरान जुलूस में मुख्य रूप से अत्ताउल्लाह खान, टीवीएस मेराज, वैस फारुकी, कमाल अख्तर फारुकी अनीश नेता, मो. आरिफ राईन रहे।
ताजिया कमेटी के अध्यक्ष कपिल अहमद, महामंत्री मेराज अहमद, सरपरस्त कमाल अख्तर फारुकी, वैश फारूकी मौजूद रहे। जुलूस के दौरान गोला बाजार में पहुंचे क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं और कोतवाल ने ड्रोन कैमरा लगाकर जुलूस का वीडियो बनवाया और चले गए।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी