Breaking News

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहूं में मारपीट में युवक की मौत पर शव कोतवाली पहुंचा, मचा अफरा-तफरी

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली के परसथ गांव में गाय चराने को लेकर एक हफ्ते पहले मारपीट हो जाने के बाद घायल युवक की इलाज के दौरान रविवार की अपराह्न मौत हो जाने पर परिजनों ने शव को मड़ियाहूं कोतवाली के सामने लाकर प्रदर्शन करना चाहा लेकिन पुलिस ने शव को वैन से नहीं उतारने दिया। जिसके कारण करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और जाम की स्थिति बनी रही।

फोटो- युवक के शव को एंबुलेंस वैन से उतारने से रोकती हुई पुलिस

घटना के संबंध में बताया जाता है कि 13 जुलाई को गांव की अनुसूचित बस्ती में गाय चराने को लेकर आकाश कुमार पुत्र कमलेश उम्र 19 वर्ष के साथ मोनू पुत्र राजेश, राजेश पुत्र स्व. रामचंदर, सूरज उर्फ ननकू पुत्र रामचंदर के बीच गाली गलौज मारपीट हो गया था। जिसमें आकाश को सिर में गंभीर चोट आई थी जिसका दवा इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पर कराया गया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जौनपुर रेफर कर दिया गया जहां एक प्राइवेट अस्पताल में आकाश का इलाज चल रहा था कि अचानक तबीयत खराब हो गया जिसे उठाकर जिला चिकित्सालय लेकर परिजन गए जहां 20 जुलाई यानी रविवार की दोपहर इलाज के दौरान आकाश की मौत हो गई।

फोटो- थाने के सामने मृतक युवक के साथ आई काफी संख्या में महिलाएं

बता दे की मृतक आकाश के चाचा दिवेश कुमार के तहरीर पर 13 जुलाई को ही मारपीट समेत अन्य धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसमें तीन लोगों को नामजद बनाते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
रविवार की अपराह्न मौत हो जाने के बाद परिजन मृतक आकाश के शव को मड़ियाहूं कोतवाली लाकर सड़क पर रखकर प्रदर्शन करना चाहा लेकिन पुलिस के समझाने बुझाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस ने अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।
परिजनों द्वारा शव को कोतवाली के सामने रखने के कारण सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा जिसके कारण जाम जैसी स्थिति लगी रही। इस दौरान क्षेत्राधिकारी मडियाहू गिरेंद्र सिंह कोतवाली प्रभारी मड़ियाहूं एवं पुलिस मौजूद रही।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!