MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा गौहर में पीडब्ल्यूडी द्वारा खोदे गए गड्ढे में पानी भर जाने के बाद रविवार की सुबह एक बालक की डूब कर मौत हो गई। जिससे ग्रामीणों में पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
बताया जाता है कि ग्राम सभा गौहर के दक्षिणी छोर पर स्थित घुड़साल नदी पर तीन साल से पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। कुछ काम करने के बाद ठीकेदार गायब हो गया। उक्त स्थान पर ठीकेदार द्वारा बड़ा सा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है चार दिन पहले हुई बरसात में गड्ढा पानी से लबालब भर गया और उसमें बराबर लोग गिरकर चोटिल होते रहे। जिसकी शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर ग्रामीणों ने किया तो ठेकेदार ने उस गड्ढे में आवागमन हेतु लकड़ी का पटरा रख दिया, लेकिन कोई ठोस करवाई ना तो पीडब्ल्यूडी विभाग ने किया और ना ही इससे संबंधित कोई अधिकारी जांच किया।
रविवार की सुबह उस गड्ढे में ग्राम सभा के सुरेश प्रजापति का तीसरे नम्बर का लड़का जीवन प्रजापति उम्र 14 साल फिसल कर गिर गया और उसकी गड्ढे के पानी में डूब कर मृत्यु हो गयी। बच्चों की मौत के बाद ग्रामीणों ने कहा अगर विभाग द्वारा समय से पुलिया का निर्माण कर लिया जाता और गड्ढे को पाट दिया जाता तो एक अबोध बच्चे की जीवन लीला समाप्त नहीं होती। अगर यह गड्ढा आगे भी गौहर गांव में रहा तो इससे भी बड़ी घटना घटने से कोई रोक नहीं सकता है। ग्रामीणों ने
शासन प्रशासन को घटना संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी