Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहूं में सिकरारा का प्रॉपर्टी डीलर कनपटी पर गोली मारकर किया आत्महत्या

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव में प्रॉपर्टी डीलर ने अवैध असलहा से गोली मारकर आत्महत्या करने का समाचार मिल रहा है। रविवार की शाम 6:30 बजे की घटना बताई जा रही है। पुलिस की माना जाए तो मृतक अवैध असलहा से आत्महत्या किया है।
घटना की संबंध में बताया जा रहा है कि सिकरारा थाना क्षेत्र की बरौली गांव निवासी सचिन यादव उर्फ शैलू यादव पुत्र लालमणि यादव उम्र 38 वर्ष रविवार की शाम 6:30 बजे वह अपने घर से घूमते हुए मड़ियाहूं सरहद पर स्थित जमालपुर गांव में अपने चाचा के मुर्गी फार्म पर गए हुए थे जहां पर वह अपने कनपटी पर गोली मार लिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की घटना सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो सचिन की मौत देखकर हतप्रभ रह गए। सूचना सिकरारा पुलिस को मिली मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल मड़ियाहूं में होने का बताते हुए शव लेने से इनकार कर दिया जिसके बाद मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस देर रात घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भिजवा दिया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक मुंबई और लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था जहां पर वह प्रॉपर्टी के बाबत कर्ज ले रखा था। जिसको लेकर वह बहुत परेशान रहता था। अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक इसी प्रेशर से आकर आत्महत्या करने के लिए विवश हो गए।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!