JAUNPUR. जौनपुर शहर में रविवार को मां शीतला पैलेस प्रसाद तिराहे के पास 20 जुलाई को जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी के सानिध्य में एकदिवसीय सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें तीन जोड़ी दहेज मुक्त विवाह भी सम्पन्न हुआ।

सत्संग के दौरान केवल 17 मिनट की गुरुवाणी के तहत बिना किसी तामझाम, चमक दमक व लेन-देन के बिना परंपरागत दिखावे के तीन जोड़ों का सादगीपूर्ण ढंग से विवाह हुआ। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इसे सामाजिक सुधार की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बताया।नवविवाहित दंपत्ति ने बताया कि उनके गुरुदेव संत रामपाल जी महाराज हमेशा अपने सत्संग प्रवचनों के माध्यम से समाज को दहेज, आडम्बर और नशा मुक्त अन्य कुरितियों व सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा देते हैं। उनका स्पष्ट संदेश है – ‘”न दहेज लेना है, न दहेज देना है।”

संत रामपालजी महाराज के अनुसार, देश में हर वर्ष दहेज के कारण अनेक बेटियों की जान चली जाती है। अमीर लोग शादियों पर बेहिसाब खर्च करता है, जबकि गरीब कर्ज में ड़ुब जाताहै। इन्हीं समस्याओं के समाधान हेतु संत रामपाल जी महाराज “दहेज मुक्त भारत” अभियान चला रहे हैं। उनके अनुयायी सादगीपूर्ण ढंग से विवाह कर समाज को नई दिशा दे रहे हैं। उनका उद्देश्य है – दहेज जैसी बुराई को समाप्त कर एक समान, स्वच्छ और सुखद समाज की स्थापना करना । इस विवाह मे एक जोडा़ जिसमें वधू पक्ष तहसील मछलीशहर और वर पक्ष जिला सिंगरौली म.प.और दूसरा जोडा़ वधू पक्ष तहसील मड़ियाहूं से वर पक्ष तहसील शाहगंज से और तीसरा जोड़ा वधू पक्ष जिला वाराणसी सदर से वर पक्ष तहसील बदलापुर के साथ सम्पन्न हुआ। इस मौके पर जिला सेवादार रामजी दास, राजेशदास, सुरेश दास यशवंत दास, लालमनि दास, राजकुमार दास व सभी सेवादार उपस्थित रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी