Breaking News

JAUNPUR NEWS. पीएसी के जवान की मौत, मचा कोहराम

JAUNPUR. जलालपुर क्षेत्र के बाकराबाद गांव निवासी पी ए सी के जवान की बीमारी से मौत हो गयी। परिवार में कोहराम मच गया।
ऊक्त गांव निवासी जयप्रकाश मौर्य पुत्र बाबूराम मौर्य पीएसी आजमगढ़ जनपद में तैनात थे। इस समय लखनऊ में विशेष ड्यूटी पर थे। बताया जाता है कि ड्यूटी के दौरान उनके हाथ का ब्लड सर्कुलेशन रुक गया।उसके बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी।जिसके बाद विभागीय अधिकारी उनको उपचार के लिए अस्पताल लिवाकर गए।उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।सोमवार की सुबह उनका शव घर के आया। जहां से राजेपुर रामेश्वरम घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पिता ने उन्हें मुखाग्नि दिया। पीएसी के जवानों ने उन्हें घाट पर सलामी दिया। मृतक जयप्रकाश मौर्य की मौत पर पत्नी मीरा देवी पुत्री आकांक्षा 22 वर्ष, पुत्र शिवम 20 वर्ष, हिमांशु मौर्य 18 वर्ष का रो रोकर हाल बेहाल है। मृतक के आवास पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!