Breaking News

MUNGRABADSHAPUR NEWS. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को भोजवाल समाज के लोगों ने सौंपा ज्ञापन

MUNGRABADSHAPUR. जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर में भोजवाल महाकुंभ के तत्वाधान में भाजपा कांशी प्रान्त के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश भोजवाल के नेतृत्व में भोजवाल (भुर्जी) का एक प्रतिनिधिमंडल भोजवाल महाकुंभ संयोजक इंजी उमाशंकर भोजवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण आजाद, कामेश्वर नाथ भोजवाल, पार्षद विजय भुर्जी, रंजीत भोजवाल व सन्तोष भोजवाल आदि ने उत्तर प्रदेश में माटी कला बोर्ड की तर्ज पर श्री अन्न कला बोर्ड के गठन समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से लखनऊ में मिलकर ज्ञापन सौंपा।
पांच सूत्रीय मांगों में भोजवाज समाज की उत्थान के लिए श्री अन्न कला बोर्ड का गठन करने, भोजवाल सरनेम को प्रदेश सरकार की पिछड़ा वर्ग की सूची में क्रम संख्या 38 पर भड़भुजा के साथ भोजवाल शब्द अंकित करने, भोजवाल समाज के भूमिहीन एवं अति गरीब परिवारों को खेती योग्य भूमि का सरकारी पट्टा प्राथमिकता के आधार पर आवंटन करने, भोजवाल समाज को सर्वाधिक पिछड़े वर्ग में रखकर इसका विकास किए जाने व भुर्जी की जातिगत जनगणना सरकार द्वारा करायी जाने आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आश्वासन देते हुए कहा कि उक्त मांगों को कैबिनेट के समक्ष रखकर जल्द पूरा किया जाएगा। इस दौरान इंजीनियर उमाशंकर भोजवाल ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से कहा कि देश के आज़ाद हुए 78 वर्ष बीत गए। लेकिन भोजवाल समाज सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से आज भी वंचित हैं। संख्या के हिसाब से भोजवाल समाज को हिस्सेदारी और भागीदारी भी मिलनी चाहिए। कहा कि नौजवान असंगठित क्षेत्र में मजदूरी के लिए पलायन कर रहे हैं। इस अवसर पर अरुण भोजवाल आजाद, इंजी.उमाशंकर, रमेश भोजवाल, अशोक भोजवाल, इंजीनियर राजीव, अशोक भोजवाल, मनीष देव, डॉ मनोहर, प्रमोद कुमार, शिवनाथ व शिवराम आदि लोग मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!