RAMPUR.जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की बालिग लड़की को अज्ञात युवक द्वारा भगा ले जाने का मामला पिता ने पुलिस को दिया है। पुलिस ने मुकदमा लिखकर लड़की की खोज में जुटी हुई है।
बताया जाता है कि औंरा गांव की 18 वर्षीय लड़की और परिवार के लोग खेत में धान की रोपाई कर रहे थे कि परिजनों ने दोपहर का नाश्ता लाने के लिए लड़की को घर भेजा लेकिन लड़की नाश्ता लेकर नहीं आई तो परिजन घर आए। जहां पर लड़की नहीं मिली खोजबीन के बाद पता चला कि एक लड़का बाइक पर बैठाकर लड़की को ले गया है। जिसकी सूचना लड़की के पिता ने थाने पर दिया जहां से पुलिस ने मुकदमा लिखकर कार्रवाई में जुटी हुई है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी