Breaking News

RAMPUR NEWS. रामपुर के गंधौना गांव में महिलाओं ने किया मारपीट वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार

RAMPUR. जौनपुर जिले की रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना मनापुर गांव के मिश्रा बस्ती में मंगलवार की सुबह 9 बजे जमीनी विवाद की आड़ में हैंडपंप से पानी लेने के मामले में महिलाओं में मारपीट हो गई जिसमें जमकर लाठी डंडा और ईट पत्थर चलाया गया मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल होने पर घटना संज्ञान में आने पर पहुंची पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया है।
गधौना मनापुर गांव में सोमवार को एक बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जा रहा था कि विपक्षी द्वारा 112 नंबर पुलिस को बुलाकर बाउंड्री वॉल बनाने से रोक दिया गया। जिसको लेकर पड़ोसियों में मन मुटाव चल रहा था कि मंगलवार की सुबह 9 बजे एक पक्ष दूसरे पक्ष के हैंडपंप पर पानी लेने के लिए चला गया इसके बाद महिलाओं में कहां सुनी हो गई आरोप है कि देखते-देखते लाठी डंडा एवं ईट पत्थर दोनों पक्ष के महिलाओं के बीच चलने लगा जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद घटना की संज्ञान पुलिस को मिली तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची, पुलिस को देखते ही घरों से महिलाएं निकल कर फरार हो गई। इसके बाद पुलिस ने काफी खोज किया। बाद में दोनों पक्षों से एक एक महिलाओं को महिला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। जिसमें सोनी मिश्रा पत्नी सुनील मिश्रा एवं अंतिमा मिश्रा पत्नी पत्नी जीतू मिश्रा को शांति भंग करने के आरोप में चालान उप जिलाधिकारी कार्यालय मड़ियाहूं भेज दिया गया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!