Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

SHAHGANJ NEWS. ट्रेन से कटकर अज्ञात महिला की मौत

SHAHGANJ. जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ताखा गांव स्थित वेयर हाउस के समीप रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात वृद्ध महिला की ट्रेन की चपेट में आने से कटकर मौत हो गई। गेट मैन की सूचना पाकर मौके पर पहुंची आरपीएफ और कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले शिनाख्त के प्रयास मे जुटीं हुई है।
क्षेत्र के उक्त गांव स्थित वेयरहाउस के फाटक संख्या 63 के समीप मंगलवार की सुबह एक 55 वर्षीय अज्ञात वृद्ध महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शव देख गेटमैन ने सूचना आरपीएफ को दी। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ उपनिरीक्षक रमेश यादव ने घटना को संज्ञान में लेकर कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की शिनाख्त नही हो पाई है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!