KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत तहसील के सरोज बड़ेवर (भीतरी) गांव से एक दु:खद घटना सामने आई है, जहां नदी में डूब रहे अपने दोस्त को बचाने की कोशिश में एक युवक के नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
विदित हो कि उमरवार (कदमापार) गांव निवासी राज गौतम पुत्र संजय गौतम 19 वर्ष अपने ननिहाल सरोज बड़ेवर (भीतरी) गांव आया हुआ था मंगलवार की दोपहर दोस्तो के साथ नदी में नहाने गया। नहाते समय वे दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे दोस्त को डूबता देख राज उसे बचाने गया, लेकिन दुर्भाग्यवश वे दोनों तो बच गए मगर राज की नदी में डूबने से मौत हो गई। डूबते राज को देख चीखते चिल्लाते दोस्त घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी होते ही परिवार समेत ग्रामीण मौके पर पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक 12 वी का छात्रा था और तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। मृतक के पिता संजय गौतम केराकत टाउन एरिया में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत है। मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
👆फोटो कैप्शन:
फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी