SIKRARA. जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के बढ़ौली नोनियान गांव में मंगलवार सुबह एक 27 वर्षीया विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फांसी पर लटकता पाया गया। मृतका की पहचान प्रियंका चौहान (27) पत्नी शशिकांत चौहान के रूप में हुई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार प्रियंका के दोनों हाथ लाल रंग के कपड़े से बंधे थे और करकट की छत में लगे बांस पर काले कपड़े से फंदा बनाया गया था। कमरे की ऊंचाई कम होने के कारण मृतका के पैर नीचे खोदी गई जमीन को छू रहे थे और पास में एक चारपाई भी रखी थी। ग्रामीणों और परिजनों का अनुमान है कि प्रियंका ने पति के साथ न ले जाने से नाराज होकर आत्महत्या की हो सकती है। मृतका का पति शशिकांत तीन दिन पहले ससुराल आजमगढ़ के रेतवां, लालगंज में एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था।
घटना की जानकारी मंगलवार सुबह तब हुई, जब मृतका की जेठानी अनीता चौहान की पुत्री आंचल ने कमरे का दरवाजा खोला और प्रियंका का शव फांसी पर लटकता देख शोर मचाया। परिजनों ने तत्काल सिकरारा पुलिस को सूचना दी, साथ ही मृतका के मायके वालों और पति शशिकांत को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के दो घंटे बाद शशिकांत और मृतका के मायके वाले रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।
सिकरारा थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, एसआई विनोद सिंह और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम के प्रभारी ने भी प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की ओर इशारा किया है। मृतका के दो बच्चे हैं- तीन वर्षीय पुत्र प्रियांशु चौहान और एक वर्षीय पुत्री सोनाली। शशिकांत छह भाइयों में चौथे नंबर पर है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच कर रही है। घटना से गांव के लोग स्तब्ध है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
👆फोटो कैप्शन:
फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी