Breaking News

RAMPUR NEWS. बिना मान्यता संचालित विद्यालयों को कराया गया बन्द

RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर विकासखंड में बिना मान्यता के संचालित विद्यालय एवं अमान्य संचालित कक्षाओं को खंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह द्वारा नोटिस देकर बंद कराया गया। वरदान इंटरनेशनल स्कूल पचवल रामपुर, डाॅ. विक्रमादित्य टारगेट पब्लिक स्कूल कोटिगांव रामपुर, स्वामी लाल दास बाल शिक्षा निकेतन सहनपुर रामपुर में अमान्य कक्षा संचालन पाया गया एवं गैर मान्यता प्राप्त सरस्वती ज्ञान मंदिर बेनीपुर चुत्तुरपुर में बिना मान्यता संचालन पाया गया जिसे सभी छात्र-छात्राओं को अवगत कराते हुए तत्काल बंद करा दिया गया।

निर्देशित किया गया कि समस्त छात्र-छात्राओं का नजदीकी परिषदीय विद्यालय में नामांकन कराकर अवगत कराया जाए। समस्त उक्त विद्यालयों में अमान्य संचालित कक्षाओं को बंद करते हुए सभी को नोटिस निर्गत की गई तथा भविष्य में इसकी अवहेलना किए जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई।

खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया की मान्यता प्राप्त विद्यालय जिनके भवन वाहन एवं प्रचार सामग्री पर विद्यालय का नाम यू डायस कोड मान्यता की कक्षाएं अंकित नहीं होगी उनके विरुद्ध भी नियमानुसार विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!