MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के हिनौती गांव में एक माह पुर्व वैवाहिक समारोह में वीडियो कैमरा सेट चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार चोरों में से दो चोरों को गिरफ्तार करते हुए चोरी के सामान बरामद करने का दावा किया है। जबकि दो चोर पुलिस को धक्का देते हुए फरार हो गए।

बताया जाता है कि 25 जून को सुदनीपुर निवासी शंभू नाथ मौर्या लड़के की बारात में हिनौती गांव में गया हुआ था। वैवाहिक समारोह को कवर करने के लिए वीडियो कैमरा का इस्तेमाल कर रहा था। रात में आतिशबाजी चल रही थी उसी समय वीडियो कैमरा अपना छोड़कर कहीं चला गया। पहले से घात लगाए चोरों ने वीडियो कैमरा सेट चोरी कर फरार हो गए। जिसमें चोरी का अज्ञात मुकदमा मड़ियाहूं कोतवाली में पुलिस ने दर्ज किया। चोरी का खुलासा करने के लिए कोतवाली पुलिस और क्राइम टीम की पुलिस ने संयुक्त रूप से काम करना शुरू किया। 22 जुलाई की सुबह 7:30 बजे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि हिनौती गांव में हुई चोरी के मामले में चार अभियुक्त चोरी की योजना बनाने के लिए चोरारी नहर पुलिया के पास बैठे हुए हैं इसके बाद क्राइम टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों अभियुक्त को गिरफ्तार करना चाहा तो उसमें से इमामशाहपुर निवासी यस सरोज पुत्र विनोद अनिल पुत्र सोमनाथ पुलिस टीम को धक्का देते हुए भाग गए। जबकि करन राजभर पुत्र राम आसरे राजभर ग्राम कल्याणपुर व राम केश सरोज पुत्र सभासद सरोज निवासी ग्राम संतोषपुर थाना मड़ियाहूं को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों चोरों के निशानदेही पर पुलिस ने संतोषपुर गांव से एक घर के अंदर से वीडियो कैमरा, फोटो कैमरा, एक एंड्राइड मोबाइल, बैग में रखा 14 सौ रुपए नगद, कैमरा स्टैंड समेत वीडियो कैमरा से संबंधित अन्य सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों चोरों के गिरफ्तारी और बरामदगी को आधार मानते हुए बीएनएस की धारा में बढ़ोतरी करते हुए दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान न्यायालय में कर दिया है। गिरफ्तारी के दौरान सब इंस्पेक्टर नान्हू यादव, सुरेश राम यादव, हेड कांस्टेबल मो. रिजवान, कांस्टेबल अजय सिंह, सुधीर यादव शामिल रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी