Breaking News

MUFTIGANJ NEWS. लो वोल्टेज से जनता त्रस्त, जनप्रतिनिध मौन

आरपी विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट
MUFTIGANJ. जौनपुर जिले के मुफ्तीगंज विकास खंड के मुर्तजाबाद विद्युत उपेन्द्र से प्रतिदिन लो वोल्टेज आ रहा है। जनता लो वोल्टेज से त्रस्त है। परेशान जनता के लिए जितने भी क्षेत्र के जन प्रतिनिधि है सभी लोग मौन बैठे हुए है। विधायक, सांसद उपभोक्ताओं से मुंह छुपाते फिर रहे हैं। इसके अलावा जिलापंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान की बिजली पर मुंह बंद हो गया है। बात करे सरकार की सरकार चलाने वाले यह जान रहे है कि हमारे अधिकारी कर्मचारी कार्य ठीक कर रहे है इसलिए कहीं किसी गांव शहर की जनता या जन प्रतिनिधि आवाज नहीं उठा रहे है। क्षेत्र में बिजली की समस्या हो या सड़क की समस्या हो या अन्य कोई समस्या हो जब तक उस समस्या को लेकर कोई आवाज नहीं उठाएगा तब तक कोई समस्या का समाधान नहीं निकलने वाला है। क्षेत्र की जनता अब कहने लगी है सरकार और जनप्रतिनिधि मस्त है बिजली के लिए जनता त्रस्त है। विद्युत क्यों नहीं आ रही है अखिर क्या मजबूरी है जन प्रतिनिधि से खबर नवीस फोन द्वारा सम्पर्क करना चाहते है तो फोन की घंटी बजेगी लेकिन फोन नहीं उठेगा।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!