JAUNPUR. जौनपुर जिले के मछलीशहर में शनिवार रात सड़क पार कर रहे बस कंडक्टर को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई की बस कंडक्टर की मौके पर मौत हो गई।
मीरगंज थाना क्षेत्र के बभनियाव गांव निवासी विजय शंकर शर्मा उर्फ भोनू 55 वर्ष निजी बस पर काफी वर्षों से कंडक्टर का कार्य करते थे। कुछ दिनों से घर पर ही रह रहे थे। शनिवार देर सांय वो अपने गांव के लोगो के साथ एक वाहन की रिपेयरिंग करवाने आए थे। रिपेयरिंग में काफी समय लगता देख वह मछलीशहर जंघई मार्ग उमापुर नहर की पुलिया पर स्थित चाय की दुकान पर चाय पीने आ गए थे। चाय पीकर वह जैसे ही हाईवे पार करने लगे जंघई की तरफ जा रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार फरार हो गया। शरीर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की भाई कृपा शंकर शर्मा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक की एक पुत्री है जिसका उन्होंने विवाह कर दिया है। वही पत्नी सावित्री देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
👆फोटो कैप्शन:
फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी