Breaking News
फोटो- कोतवाली परिसर में बरगद के नीचे क्षतिग्रस्त सीओ का बोलोरो

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहूं कोतवाली में गिरा बरगद का पेड़, क्षेत्राधिकारी का बोलोरो चकनाचूर

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मडियाहूं कोतवाली में भारी बारिश के चलते कोतवाली में स्थित बरगद का विशालकाय पेड़ जड़ से उखाड़कर गिर जाने से उसके नीचे खड़ी क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं का गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग रहा की गाड़ी के अंदर कोई व्यक्ति नहीं था नहीं तो बड़ी हादसा होने से कोई रोक नहीं सकता था।

फोटो- कोतवाली परिसर में बरगद के नीचे दबा क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह का बोलोरो गाड़ी

बताते हैं कि रात में क्षेत्राधिकार गिरेंद्र कुमार सिंह का ड्राइवर विजय यादव कहीं से सीओ साहब के साथ लौट कर आया। उन्हें अपनी आवास पर छोड़ने के बाद प्रतिदिन की भांति बोलोरो गाड़ी को कोतवाली परिसर में विशालकाय बरगद के नीचे खड़ी कर दिया और खुद सोने चला गया। रात भर मूसलाधार बारिश होने के चलते बरगद का विशालकाय पेड़ बोलोरो के ऊपर आ गिरा। जिससे बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तेज आवाज के साथ जब सोमवार की सुबह 5:00 बजे बरगद का विशालकाय पेड़ क्षेत्राधिकारी के बोलोरो के ऊपर जड़ से उखाड़कर गिर रहा था तो पुलिस वाले दूर से ही देखकर हाथ मलते रह गए और देखते ही देखते हरहराकर बरगद का पेड़ गिरकर काफी नुकसान कर गया। पेड़ के डालियों में दबने के कारण बोलोरो का हार्न तेजी के साथ बजने लगा जिससे कोतवाली परिसर में देखने वालों की भीड़ लग गई। पुलिस सूत्रों की माना जाए तो ड्राइवर कभी-कभी देर से आने के कारण गाड़ी में ही सो जाता था संयोग रहा कि रविवार की रात वह गाड़ी में नहीं सोया नहीं तो बड़ी घटना होने से कोई रोक नहीं पाता।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!