Breaking News

MUMBAI NEWS. मालाड में परमार्थ सेवा समिति ने किया रुद्राभिषेक

शीतला प्रसाद सरोज मुबंई
MUMBAI. श्रावण मास के पावन अवसर पर सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था परमार्थ सेवा समिति की मालाड क्षेत्रीय इकाई ने रविवार को मालाड (पूर्व) स्थित कलसरिया अपार्टमेंट परिसर में 11 वां पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक आयोजित किया। धार्मिक माहौल से परिपूर्ण इस अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस धार्मिक कार्यक्रम का संयोजन राजाराम माहेश्वरी ने किया। यजमान के रूप में राजेश मूंधड़ा एवं रेखा मूंधड़ा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण गुलाब के फूलों से बना शिवलिंग रहा, जिसने श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। पं.अजय भट्टाचार्य के नेतृत्व में विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक एवं पूजन विधिविधानपूर्वक सम्पन्न कराया।
इस अवसर पर राम विलास हुरकट, प्रकाश माहेश्वरी, विकास माहेश्वरी, सचिन रुंगटा, डॉ. बी.एम. खंडेलवाल, रवि लालपुरिया, एस.एस. काबरा, राजेश नुवाल, मधुसुदन माहेश्वरी, सुनील काबरा, एस.एस. गुप्ता, श्याम लाल खेतान, पवन पुरोहित, पत्रकार विजय यादव सहित अनेक श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!