Breaking News

MUMBAI NEWS. विषय पाठक ब्राह्मण सेवा संघ के जिलाध्यक्ष, संदेश दुबे महामंत्री बने

MUMBAI. समाजसेवी व दिंडोशी निवासी डॉ. विषय पाठक को ब्राह्मण सेवा संघ, मुंबई के उत्तर-पश्चिम जिला का नया अध्यक्ष व संदेश दुबे को महामंत्री नियुक्त किया गया।
अंधेरी ( पूर्व ) के न्यू. नागरदास रोड स्थित संस्था कार्यालय पर ब्राह्मण सेवा संघ, मुंबई के कार्यकारिणी की एक अति आवश्यक बैठक हुई, जिसमें उपस्थित संस्था के पदाधिकारियों ने आय-व्यय व संगठन के विस्तार आदि जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से डॉ. विषय पाठक को संस्था का नया उत्तर-पश्चिम जिलाध्यक्ष और संदेश दुबे को महामंत्री नियुक्त किया।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डॉ. विषय पाठक व संदेश दुबे ने कहा कि संगठन ने जिस आशा और विश्वास के साथ हमें पद की जवाबदारी दी है, उसके मद्देनजर अपने समाज के लोगों को एकत्रित कर संगठन का जनाधार बढ़ाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखूंगा।


डॉ. विषय पाठक व संदेश दुबे की नियुक्ति पर सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने प्रसन्नता जाहिर कर डॉ. विषय पाठक सत्कार किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से संस्था के पूर्व अध्यक्ष रामजी पांडेय, संस्थापक अध्यक्ष इन्द्रसेन उपाध्याय, साहब लाल चौबे, जोगेश्वरी तालुका अध्यक्ष शैलेंद्र त्रिपाठी, अंधेरी तालुका अध्यक्ष विकास मिश्रा, विनोद पाण्डेय, पीएन पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण सेवा संघ के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!