JAUNPUR. जौनपुर जिले की पवांरा पुलिस ने दलित नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली देने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक गांव निवासी दलित नाबालिग लड़की ने थाने पर लिखित तहरीर दी कि एक वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पवन पटेल से हुई। बातचीत होते-होते उसने कपटपूर्वक मुझसे लगाव बढ़ाया और शादी का झांसा देकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा और मुझको लेकर मुम्बई चला गया उसके बाद अपने घर ले गया और कई बार शारीरिक संबंध बनाया। शादी करने के लिए कहने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मुझको गालियां दिया और जंघई स्टेशन पर मुझको छोड़कर चला गया। इस प्रकरण में थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि दलित लड़की की तहरीर पर पवन पटेल के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा दर्जकर लिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
👆फोटो कैप्शन:
फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी