KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली युवती ने कोतवाली पहुंच नामजद तहरीर देकर एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया। पीड़िता का आरोप है कि गांव का रहने वाला युवक अपनी बातों में फंसाकर पिछले आठ माह से शारीरिक शोषण किया, साथ ही भरोसा दिलाया था कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर शादी कर लेगा। मगर सच्चाई सामने आने के बाद पूछने पर युवक ने शादी से इनकार कर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही अश्लील वीडियो और फोटो इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट पर वायरल कर दिया। जिससे पीड़िता की सामाजिक छवि को नुकसान पहुंची है। पीड़िता ने पुलिस से उक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अगर कोई अप्रिय घटना घटती है तो उसका जिम्मेदार युवक होगा। पुलिस पीड़िता के तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी