KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत में समाज़वादी पार्टी कार्यकर्ताओ ने शुक्रवार को पूर्वांह विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान के नेतृत्व में जन समस्याओं को लेकर एवं विद्युत विभाग की लापरवाही के विरोध में उपजिलाधिकारी के माध्यम से एक पत्रक राज्यपाल को नामित सौपा। जन समस्याओं को ध्यान में रखते हुये पत्रक में जले हुये ट्रांसफ़ार्मरों को समय से नहीं बदले जाना, विद्युत विभाग के दलालो द्वारा ट्रांसफ़ार्मर काला बाजारी, अवैध वसूली, जले हुये ट्रांसफार्मर क्रमशः बराई, आसमान पट्टी, गोबरा कोड़रे, चंदवक कोट, थानागद्दी तिसिया में लगे 63 केवी, 10 केवी के ट्रांसफ़ार्मर जलने के सप्ताह बाद भी बदला नहीं गया। वही जगह जगह जर्जर और सड़ गल चूके तारों को भी विभाग बदल नहीं रहा है। और अन्य जनहित की बातों को ध्यान रखते हुए पत्रक में आकृष्ट कराया गया है। साथ ही कहा कि 24 से 72 घण्टे में जले ट्रांसफ़ार्मर बदलने का सरकार का दावा हवा हवाई साबित हो रहा है। इस अवसर पर पंधारी यादव, आजाद कुरैशी, सुरेश, जयहिंद, भोला वर्मा, जगपत यादव, गुड्डू यादव, डा हरिराम, भानू प्रताप, अखिलेश सरोज, धीरज यादव, राधेश्याम, एजाज अहमद, आरती महाजन, अशोक महाजन उपस्थित रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी