Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

GAURABADSHPUR NEWS. बिंझवार सारंग गांव में मड़हा रखने को लेकर दो पक्षों में हुई झड़प

GAURABADSHPUR. जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बिंझवार सारंग गांव के दो पक्षों में मड़हा रखने को लेकर झड़प हो गई। मारपीट की स्थिति से पूर्व सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन को धर दबोचा।
थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के बिंझवार सारंग के संत प्रसाद नागर और रमेश नागर के बीच शुक्रवार को मड़हा रखने की बात को लेकर झड़प और गाली गलौज हो गया। दोनों तरफ से मारपीट की स्थिति बन गयी थी। इसी दौरान एक पक्ष द्वारा डायल 112 पर कॉल कर सूचना दे दिया गया। डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुचते हुए थाने पर सूचना दिया। जिसमें थाने के उप निरीक्षक संतोष सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने एक पक्ष से संत प्रसाद नागर व दूसरे पक्ष से रमेश नागर को गिरफ्तार कर लिया। वही इसी थाना क्षेत्र के नैपुरा गांव के करन नागर एवं बंजारेपुर गांव के किशन कुमार को भी विवाद करने के कारण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि झड़प और विवाद करने की सूचना पर थाना क्षेत्र के विझवार सारंग गांव से दो और बंजारेपुर एवं नैपुरा गांव से दो को हिरासत में लिया गया था। कुल चार लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया गया है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!