JAUNPUR. जौनपुर जिले के रामनगर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बनेवरा के छतिशा यादव बस्ती, बोड़रापुर पटेल बस्ती जाने वाला मुख्य मार्ग तालाब में तब्दील हो जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर धान की रोपाई करके अपना आक्रोश जताया है।

बताया जाता है कि छतीशा यादव बस्ती बोड़रापुर पटेल बस्ती में जाने के लिए सड़क मार्ग बना हुआ है जो पूरी तरह टूट चुकी है। इसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों से ग्रामीणों ने कई बार किया लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि गांव में जाने के लिए सड़क का निर्माण नहीं कर सका। इस सड़क पर आने जाने से बच्चे बूढ़े साइकिल सवार आए दिन गिरते पड़ते रहते हैं। जिससे वहां के ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर गुरुवार को सड़क पर ही बरसात का पानी इकट्ठा होने के कारण धान की रोपाई कर दिया।
इस मौके पर शैलेन्द्र सिंह पप्पू, मनोज यादव, कमाला गौड़, राजेश यादव, बाबा पटेल, संतराम विश्वकर्मा, नंदलाल विन्द , फरइ गौड़, कल्लू पटेल, सोनू सिंह अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी