BRASATHI. जौनपुर जिले के बरसठी विकासखण्ड सभागार में बृहस्पतिवार को प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों व कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत अधिकारी मुन्नीलाल यादव को माल्यार्पण किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी सुश्री वर्षा बंग ने कहा कि प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र में विकास तथा जनता की इच्छाओं के अनुरूप मुन्नीलाल यादव का कार्यकाल सफलता के लिए अविस्मरणीय रहेगा। सेवानिवृत एडीओ पंचायत अधिकारी के स्थानीय कार्यकाल में दिये गये योगदान की सराहना की। सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत अधिकारी ने अपने कार्यकाल में पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों के मिले सहयोग के प्रति आभार जताया।कार्यक्रम में लेखाकार रईस अहमद ने एक से बढ़कर एक शायराना अंदाज में गजल व शायरी पेशकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एडीओ पंचायत के विदाई समारोह के बाद ब्लॉक के कर्मचारियों व प्रधानों ने मिलकर स्कूटी भेट किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का सफल संचालन सफाईकर्मी ब्लॉक संघ अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश प्रसाद तिवारी, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह, ग्राम पंचायत संघ जिलाध्यक्ष राम अवध राम, एडीओ पंचायत मड़ियाहू प्रदीप कुमार, एडीओ पंचायत रामपुर, एडीओ रामनगर, एडीओ करंजाकला, एडीओ आइएसबी दीप कुमार श्रीवास्तव, ग्राम विकास अधिकारी आजाद यादव, ग्राम विकास अधिकारी धनुषधारी यादव, राना सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी अमित सिंह,अमित यादव, सुरेश तिवारी, योगेन्द्र सिंह, संतोष यादव,प्रदीप यादव,ग्राम पंचायत अधिकारी रामनगर मनोज यादव, रितेश चौहान, एसबीएम सुजीत गुप्ता, अशोक बिन्द, सुरेन्द्र बिन्द, बीएमएम विकास दूबे, अभिषेक मौर्या, सुनील दूबे, चंद्रेश कुमार, लवकुश, मंजेश, दिलीप आदि ब्लॉक के समस्त अधिकारी, कर्मचारी व प्रधान लोग उपस्थित रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी