Breaking News

KHUTHAN NEWS. किरन दहेज हत्याकांड मेंं आरोपित पति गिरफ्तार

KHUTHAN. जौनपुर जिले के खुटहन थाना पुलिस ने किरन अग्रहरि दहेज हत्याकांड में आरोपी पति शशि अग्रहरि को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव व उनके हमराहियों ने मिले सुराग पर आरोपी को रसूलपुर बाजार से धर दबोचा। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के पिलकिछा गांव निवासी शशि अग्रहरि की 30 वर्षीय पत्नी किरन का गत मंगलवार को घर के आंगन में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका शव मिला था। मृत किरन का मायका सुलतानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र में था। मायके से आए उसके भाई अखिलेश अग्रहरि ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पति, सास सरोज देवी व ससुर दशरथ अग्रहरि दहेज के लिए मेरी बहन को प्रताड़ित करते थे। इसी से तंग आकर उसने फंदे से लटककर जान दे दी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि अन्य आरोपितों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!