JAUNPUR. जौनपुर जिले के मुफ्तीगंज विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज के कैम्पस में पानी डूबने से मरीजो को आने जाने में असुविधा हो रही है जिम्मेदार मौन हो कर बैठे है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज के कैम्पस में पानी न निकलने की ब्यवस्था न होने के कारण बरसात का पानी डूबने से असुविधा हो रही है सी एचसी में दवा लेने आते मरीजो को पानी में से होकर जाना पड़ रहा है लेकिन सी एचसी के जिम्मेदार को फर्क इस लिए नहीं पड़ रहा है कि वह लोग चार चक्का से पहुंचते है जाकर पर्स पर उतर जाते है इस लिए सी एच सी के जिम्मेदार को कोई असुविधा महसूस नहीं होता है मरीज पानी से होकर गुजरे या उसमें गिर कर जाय कोई फर्क नहीं है क्षेत्र के मरीज प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराते हुए सीएचसी मुफ्तीगंज के कैम्पस का पानी निकलवाने की ब्यवस्था कराने की ब्यवस्था सुनिश्चित करें ।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी