JAUNPUR. सरयख्वाजा थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव के पास जाने वाली नहर में एक व्यक्ति भतीजे को बचाने के चक्कर में खुद नहर में डूब गया और लापता हो गया। परिजनों को जानकारी मिली करीब 5 किलोमीटर तक नहर में खोजबीन की गई कहीं कुछ पता नहीं चला।
बहाऊदीनपुर गांव निवासी 42 वर्षीय संतोष यादव नहर शारदा सहायक खंड 32 नहर के पास ही पशुपालन से दूध का कारोबार करता है। नहर इस समय काफी उफनाई है और वह पुल से न जाकर सीधे नहर पार करने के लिए 7 वर्षीय भतीजे आर्यन को कंधे पर बैठकर घर की तरफ पार करने लगा। जैसे वह नहर के किनारे पहुंचा, उसका पैर फिसल गया। इस दौरान वह बच्चे को उठाकर नहर के किनारे पर फेंक दिया और खुद संतुलन खो बैठा और नहर में डूब गया।
मामले की सूचना पर गांव वालों परिजन भी मौके पर पहुंच गए लेकिन उसका संतोष का कुछ अता पता नहीं था। लोगों ने खोजबीन के लिए अनुभवी तैराक व गोताखोर को भी बुलाया और करीब नहर में 5 किलोमीटर तक चांदी गहना, दुधौरा तक खोजबीन की लेकिन डूब कर लापता हुआ संतोष नहीं मिला। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर डूबे संतोष की तलाश में जुटी हुई थी। संतोष यादव का शव बुधवार को भकुरा गांव के पास नहर की पुलिया में फंसा हुआ मिला सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया।
Add
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी